धर्मशाला:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का छह दिवसीय शीतकालीन सत्र सोमवार को तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में शुरू हुआ,14वीं विधानसभा के 13वें सत्र का पहला दिन शोक संवेदनाओं के नाम रहा।सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे शुरू हुई।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिवंगत विधायक नंद लाल और पूर्व मंत्री एवं पांच बार विधायक रहे मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया।मुख्यमंत्री सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने दोनों नेताओं के राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन में दिए गए योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंगलवार तक स्थगित हुई कार्यवाही:शोक संवेदनाओं के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित करने की घोषणा की।विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक चलेगा।छह दिवसीय सत्र में प्रदेश से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा होनी है।विधायकों की ओर से कुल 414 प्रश्न प्राप्त हुए हैं,जिनमें 291 तारांकित और 123 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं।सत्र के आगामी दिनों में सरकार और विपक्ष के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *