मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के रामपुर-गौरा मार्ग पर साध कैंची के समीप हुए सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।इस दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गई जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने तथा घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *