
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।रमेश वर्मा का शिमला के पंथाघाटी में निधन हो गया।वह 58 वर्ष के थे।मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि रमेश वर्मा ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देते हुए नैतिक मूल्यों को सदैव बनाए रखा।उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
