जिला कुल्लू के मनाली उपमंडल के बाड़ी प्राइमरी स्कूल में मिड-डे मील के दौरान परोसी गई खीर खाने के बाद करीब 40 बच्चों की तबीयत बिगड़ने के मामले पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विभाग से रिपोर्ट तलब की है।शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग को पूरे मामले की दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।मंगलवार को स्कूल में बच्चों को मिड-डे मील में खीर परोसी गई थी,जिसके बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी।हालांकि मामला सामने आने के बाद स्कूल में तैयार किए गए मिड-डे मील की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

बहरहाल बच्चों की तबीयत खराब होने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।विभाग और प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि बच्चों के बीमार होने का संबंध मिड-डे मील की खीर से था या इसके पीछे कोई अन्य कारण रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *