Oplus_131072

आधार जागरूकता अभियान:बच्चों का MBU कराएं,नया Aadhaar App अपनाएं।

UIDAI द्वारा देशभर में आधार जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत अभिभावकों से अपील की जा रही है कि वे अपने बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट समय पर अवश्य करवाएं।बच्चे के 5 वर्ष और फिर 15 वर्ष की आयु पूरी करने पर MBU कराना आवश्यक है।समय पर बायोमेट्रिक अपडेट होने से बच्चों के आधार में उनकी नवीनतम पहचान संबंधी जानकारी दर्ज रहती है और स्कूल,कॉलेज,परीक्षाओं, छात्रवृत्ति तथा विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ लेते समय आधार प्रमाणीकरण में सुविधा होती है।बच्चों के लिए MBU को आसान और सुलभ बनाने के उद्देश्य से 5 से 17 वर्ष की आयु तक MBU 30 सितंबर 2026 तक निःशुल्क है।अभिभावक इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने बच्चों का MBU समय पर पूरा करवाएं।

नया Aadhaar App:आधार सेवाएं अब और आसान:UIDAI का नया Aadhaar App आधार से जुड़ी कई सेवाओं को मोबाइल के माध्यम से अधिक सुविधाजनक और सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।नागरिक अपने आधार से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए ऐप का उपयोग कर सकते हैं और अपनी पहचान संबंधी जानकारी को डिजिटल रूप से प्रबंधित कर सकते हैं।नया Aadhaar App नागरिकों को आधार सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करता है और डिजिटल माध्यम से आधार से जुड़ी प्रक्रियाओं को अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद करता है।MBU के लिए आज ही अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाएं और नया Aadhaar App डाउनलोड कर आधार सेवाओं का डिजिटल अनुभव अपनाएं।आधार अपडेट रखें,पहचान सुरक्षित रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *