गोविंद देव जी मंदिर एवं मोती डूंगरी गणेश मंदिर में भी की पूजा-अर्चना।

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने फर्स्ट लेडी बिंदु गुप्ता के साथ राजस्थान के सीकर जिले स्थित विख्यात श्री खाटू श्याम जी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।उन्होंने राष्ट्र की शांति,समृद्धि एवं निरंतर प्रगति के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के लोगों के सुख,समृद्धि और कल्याण की कामना की।राज्यपाल एवं फर्स्ट लेडी ने मंदिर में पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया तथा श्री खाटू श्याम जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए देश में सद्भाव,खुशहाली,सामाजिक समरसता और विश्व कल्याण की प्रार्थना की।

इसके बाद राज्यपाल ने जयपुर स्थित ऐतिहासिक श्री गोविंद देव जी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर देश एवं प्रदेश की उन्नति,शांति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।बाद में,राज्यपाल ने प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में भगवान श्री गणेश के दर्शन कर सभी नागरिकों के सुख,उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की मंगलकामना की।उन्होंने राष्ट्र सेवा के दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए शक्ति,विवेक और सद्बुद्धि प्रदान करने की भी प्रार्थना की।इस अवसर पर,राज्यपाल ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और संवर्धन हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे देश की गौरवशाली सभ्यतागत विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़े रहें तथा राष्ट्र के विकास और प्रगति में सक्रिय योगदान दें।
