पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुटू में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया।इस अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं मातृ-सम्मान का प्रेरणादायक संदेश भी दिया गया।विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ.रशिमा राणा ने अपनी पूजनीय माता स्वर्गीय कृष्णी देवी की स्मृति में पौधा रोपा।

वहीं,उप-प्रधानाचार्या सुषम लता ने अपनी पूजनीय माता स्वर्गीय सुशीला शर्मा की स्मृति में पौधरोपण किया।उन्होंने विद्यार्थियों को लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।एक दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ.रशिमा राणा ने किया।उन्होंने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए श्रमदान,स्वच्छता, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्त्व पर प्रकाश डाला।

इसके बाद एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी कुनाल सिंह चौहान और रितु अमरेट के मार्गदर्शन में स्वयंसेवियों ने पूरे उत्साह के साथ विद्यालय परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया।स्वयंसेवियों ने परिसर से कचरा एकत्रित किया,झाड़ियों की छंटाई की तथा फूलों की क्यारियों को साफ कर उनका रखरखाव किया।शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता,सामुदायिक सेवा और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण तथा सभी एनएसएस स्वयंसेवी उपस्थित रहे।विद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम अधिकारियों और स्वयंसेवियों के समर्पण एवं श्रमदान की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *