टोंगलेन ट्रस्ट धर्मशाला के एक प्रतिनिधिमंडल ने ट्रस्ट के निदेशक थेरचिन ग्याल्तसेन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ट्रस्ट द्वारा संचालित विद्यालय के लिए भूमि पट्टे की मांग से अवगत करवाया।यह विद्यालय वंचित एवं बेसहारा बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहा है।मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन् दिया।उन्होंने कहा कि 14 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों को प्रतिमाह 1,000 रुपये तथा 14 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों को 2,500 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।मुख्यमंत्री ने वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के कल्याण के लिए ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा और मानवीय सेवा के क्षेत्र में इस प्रकार की पहल समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी,विधायक हरीश जनारथा,ट्रस्टी दोरजे तथा पार्षद पलकित नेगी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *