कहा,महिला सशक्तिकरण का तात्पर्य सभी महिलाओं को सशक्त बनाना एवं समान विकास सुनिश्चित करवाना।

मशोबरा के साथ लगते सिपुर में दो दिवसीय जिला स्तरीय मेले का विधिवत शुभारंभ स्थानीय सिपुर गांव की वयोवृद्ध 90 वर्षीय महिला मुरतू ने बतौर मुख्य अतिथि किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का तात्पर्य सभी महिलाओं को सशक्त करना एवं उनका समान विकास सुनिश्चित करना है।उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ सही मायने में महिलाओं को खुलकर बोलने की आजादी,अपने लिए निर्णय लेने की क्षमता,अपनी इच्छानुसार से जीवन जीने का अधिकार प्राप्त होना है।

उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होती जा रही है,और अपने परिवार को सामाजिक और आर्थिक रूप से आगे बढ़ने में सहायक सिद्ध हो रही है।मेला कमेटी के संयोजक ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए जानकारी दी कि यह मेला कमेटी के सहयोग से पिछले 37 सालों से लगातार आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पहली बार सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि इस मेले में महिला सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ाते हुए मेले के शुभारंभ अवसर पर इस क्षेत्र की सबसे बुजुर्ग महिला को मुख्य अतिथि बनाया जाएगा और आज यह सार्थक भी हुआ है।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 36 टीम ले रही भाग:उन्होंने कहा कि मेले को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए वॉलीबॉल एवं कबड्डी सहित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के अतिरिक्त महिला कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है।उन्होंने कहा कि अब तक वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए 18 टीमें,पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 8 तथा महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 10 टीमें पहुंच गई है जिनकी प्रतियोगिता शुरू कर दी गई है।

स्कूलों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां:उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रा0व0मा0पा0 मशोबरा,बगथल स्कूल,मूलकोटी स्कूल,माया पब्लिक स्कूल मशोबरा,मॉडल एजुकेशन स्कूल मशोबरा तथा सोफिया स्कूल मशोबरा के बच्चों को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया गया है।आज विभिन्न स्कूलों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।

उन्होंने कहा कि लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया है जिसके माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य जांच के अतिरिक्त,विभिन्न टेस्ट एवं आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाइयां भी वितरित की जा रही है।इसके अतिरिक्त कृषि एवं बागवानी विभाग की ओर से स्टॉलों के माध्यम से किसानों बागवानों को जानकारी दी जा रही है।उन्होंने कहा कि स्थानीय महिला मण्डल एवं स्वयं सहायता समूह भी स्टॉलों के माध्यम से अपने उत्पाद एवं खाद्य व्यंजन बेच रहे है जिसका लोग भरपूर आनंद उठा रहे है।

इस अवसर पर संयोजक युवक मण्डल सिपूर तपेंद्र वर्मा,शारीरिक अध्यापक नंदलाल शर्मा,स्टॉल स्थापित करने के लिए आये विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि,खेलदूकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आये स्थानीय कलाकार एवं स्कूली बच्चें के अतिरिक्त युवक एवं महिला मण्डल सदस्यों सहित बड़ी संख्यां में मेला प्रेमी उपस्थित रहे।

