हिमाचल प्रदेश हेडमास्टर्स कैडर ऑफिसर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया।प्रतिनिधिमण्डल ने हाल ही में 834 प्रधानाचार्यों की पदोन्नति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया,इनमें 539 हेडमास्टर और 295 प्रधानाचार्य शामिल हैं।उन्होंने कहा कि यह शिक्षा विभाग में एक साथ की गई अब तक की सबसे बड़ी पदोन्नति है।उन्होंने इस वर्ष 151 स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की भी सराहना की और इन स्कूलों के लिए शिक्षकों की पारदर्शी तरीके से तैनाती करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से सभी शिक्षकों को एक समान अवसर सुनिश्चित हुए हैं।उन्होंने कहा कि इन स्कूलों को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया अत्यंत उत्साहजनक रही है,जिसका प्रमाण इन स्कूलों में विद्यार्थियों के बढ़ते नामांकन से स्पष्ट हो रहा है।प्रतिनिधिमण्डल के राज्य अध्यक्ष डॉ.रत्तन सिंह,महासचिव मुल्ख राज धीमान और वित्त सचिव बहादुर सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *