
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने पीएम मुद्रा योजना के 11 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने छोटे उद्यमियों,महिलाओं और वंचित वर्गों को बिना गारंटी ऋण देकर करोड़ों सपनों को उड़ान दी है और इसके कारण हमारे युवा जॉब सीकर की जगह जॉब क्रिएटर बन रहे हैं।अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पीएम मुद्रा योजना ने 11 वर्षों में भारत में 58 करोड़ से अधिक मुद्रा लोन के अंतर्गत 40 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि वितरित कर उद्यमियों के आर्थिक सशक्तिकरण की एक स्वर्णिम गाथा लिखी है।

इस योजना ने छोटे उद्यमियों,महिलाओं और वंचित वर्गों को बिना गारंटी ऋण देकर करोड़ों सपनों को साकार किया है।मुद्रा योजना ने न केवल उद्यमिता को बढ़ावा दिया है,बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाया है।आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना ने बड़े स्तर पर स्वरोजगार को प्रोत्साहित किया है और अल्प समय में ही अनेक लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया है।
