शिमला पुलिस ने प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।यह कार्रवाई पीट एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किया गया आरोपी बार-बार नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त पाया जा रहा था।आरोपी की पहचान अजीत राम निवासी डाउनडेल,शिमला के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार,आरोपी लंबे समय से चिट्टा तस्करी में संलिप्त था और उसे अब तीन महीने की निवारक नजरबंदी में जेल भेज दिया है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अजीत राम को वर्ष 2016 से 2024 के बीच कुल आठ बार एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है।इन मामलों में उसके कब्जे से अलग-अलग समय पर स्मैक,चरस और चिट्टा बरामद किया गया था।इसमें आरोपी के खिलाफ वर्ष 2016 में थाना सदर शिमला में 4.220 ग्राम स्मैक बरामद की गई,वर्ष 2017 में थाना पूर्व शिमला में 18 ग्राम चरस और तीन ग्राम स्मैक बरामद हुई।इसके अलावा वर्ष 2019 में दो अलग-अलग मामलों में 1.70 ग्राम और 0.69 ग्राम चिट्टा बरामद किया और वर्ष 2020 में 36.15 ग्राम चिट्टा बरामद,वर्ष 2021 में 13.400 ग्राम चिट्टा बरामद,वर्ष 2023 में 7.49 ग्राम चिट्टा बरामद किया।इसके अलावा वर्ष 2024 में 12.94 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *