
विधानसभा के विशेष सत्र से पहले स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने शुक्रवार को लोकभवन जाकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की।इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। वहीं,विशेष सत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सत्र प्रदेश की जनता के हित में बुलाया गया है,ताकि लोगों को सच्चाई पता चल सके कि बीजेपी ने प्रदेश को क्या दिया। सत्र में प्रदेश की आर्थिक स्थिति और आर्दिगि ग्रांट को लेकर बात की जाएगी।भाजपा से अपील की कि वह विशेष सत्र में अपनी बात मजबूती से रखे।राज्य सरकार की अनुशंसा पर विधानसभा ने विशेष सत्र के लिए राजभवन से 17 तारीख की अनुमति मांगी है।ये एक दिन का होगा।
