
पूर्व केंद्रीय मंत्री,हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद व संसद की कोयला,खान और इस्पात मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर ने समिति के अन्य सांसदों के साथ श्रीनगर प्रवास के दौरान जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से राजभवन में भेंट की।संसद की कोयला,खान और इस्पात मामलों की संसदीय समिति दो दिवसीय प्रवास पर श्रीनगर में विभिन्न हितधारकों के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा कर रही है।
