पुष्प उत्सव और पुष्प प्रदर्शनी अंतरराष्ट्रीय शिमला महोत्सव का हिस्सा बनकर भव्य रूप से संपन्न 

शिमला। SAGES ने शिमला समर फेस्टिवल में पुष्प उत्सव और पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया था। यह प्रदर्शनी अंतरराष्ट्रीय शिमला महोत्सव के के साथ 5 जून 2025 को अत्यंत उत्साह और सफलता के साथ संपन्न हो गया। यह आयोजन हिमाचल प्रदेश सरकार के बागवानी विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

SAGES संस्था के स्थापना के 30 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 7 जून 2025 को रोटरी टाउन हॉल में एक विशेष पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर SAGES के पूर्व अध्यक्षों श्रीनिवास जोशी, आरएल जैन, दीपक भसीन ने स्कूलों के पुष्प उत्सव के विजेताओं को सम्मानित किया। ओवरऑल ट्रॉफी गारमेंट फॉल करो। मॉडल सीनियर सैकंडरी स्कूल पोर्टमोर ने जीती।

विद्यालय स्तर का पुष्प उत्सव 27 मई 2025 को आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लेकर अपनी रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया।

वहीं, 3 से 5 जून 2025 तक आयोजित तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी में होटलों, संस्थानों, विभागों और विभिन्न संगठनों से कुल 112 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं, जो 18 विभिन्न श्रेणियों में थीं।

इनमें प्रमुख विजेताओं में:

• ‘एडवांस स्टडी’ को प्रथम स्थान

• ‘आट्रेक’ को द्वितीय स्थान

• ‘केंद्रीय लोक निर्माण विभाग’ को तृतीय स्थान प्रदान किया गया।

लिलियम श्रेणी में विशाल और राकेश कुमार की प्रविष्टियों को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

इस प्रदर्शनी का एक विशेष आकर्षण Green View Nursery और Hi-Tech Flower Nursery (जुब्बड़हट्टी) द्वारा लगाए गए बिक्री स्टॉल रहे, जहाँ पर लाखों रुपये की बिक्री दर्ज की गई। यह आयोजन नर्सरी व्यवसायियों के लिए भी एक सशक्त व्यवसायिक मंच साबित हुआ।

SAGES संस्था के सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत की। 

SAGES की अध्यक्षा सुषमा भारद्वाज और सचिव पद्मिनी परमार ने स्कूलों के प्रतिभागियों और शिमला नगरवासियों का हृदय से आभार प्रकट किया, जिनकी सक्रिय भागीदारी ने इस पुष्प उत्सव एवं प्रदर्शनी को अत्यंत सफल और स्मरणीय बना दिया। 

RESULTS OF FLOWER FESTIVAL HELD ON 27.5.25 

MAALA SINGH, 

PRESS SECRETARY

SAGES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *