भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के अतिरिक्त सचिव एवं डायरेक्टर,कमल किशोर सोन अपनी टीम सहित प्रातः8 बजे जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पहुंचे।पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार इस दल ने एयरपोर्ट से शिमला की ओर आते हुए रास्ते में ग्राम पंचायत,टुटू-मजठाई के भरयाल वार्ड में जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगे कुछ घरों के नलों में जल आपूर्ति तथा जल की गुणवत्ता का जायजा लिया।

इस अवसर पर पंचायत प्रधान,उत्तम सिंह कश्यप ने जलशक्ति विभाग की केंद्रीय टीम को बताया कि वर्तमान में पंचायत के कुल 290 घरों में से 280 घरों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नलों के माध्यम से जल की आपूर्ति हो रही है,जबकि 10 घरों में अभी नल नहीं लगे है।पंचायत प्रधान के साथ उप प्रधान केशपा राम भी साथ रहे ।केंद्रीय जल जीवन मिशन डायरेक्टर ने मौके पर उपस्थित राज्य सरकार के जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को शेष घरों को नलों के माध्यम से पानी की सुविधा प्रदान करने के लिए मौके पर ही आदेश दिए।इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता अनिल मेहता,सुन्नी मंडल के अधिशासी अभियंता,कमल राज कपिल,घणाहट्टी उप मण्डल के सहायक अभियंता नीरज ठाकुर,कनिष्ठ अभियंता आई.डी.शर्मा व स्थानीय वॉटर गार्ड प्रदीप सिंह मौके पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *