शिमला के उपनगर टुटू स्थित पी.एम.श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया,इस अवसर पर शिमला (ग्रामीण) के उप मंडलाधिकारी (नागरिक)मनजीत शर्मा बतौर मुख्य अतिथि,जबकि सहायक आयुक्त (विकास) एवं खण्ड विकास अधिकारी,टुटू कार्तिकेय शर्मा तथा कार्यवाहक जिला कल्याण अधिकारी,शिमला सतीश शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए,इन अतिथियों को प्रधानाचार्य,डॉ.रशिमा राणा,पंचायत प्रधान उत्तम कश्यप और स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों द्वारा टोपी,मफलर और मोमेंटो के साथ स्वागत किया गया।

इस दौरान विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने तम्बाकू और अन्य नशे के खिलाफ लघु नाटिकाओं व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नशे के विरुद्ध प्रेरणादायक संदेश दिया,मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नशा विरोधी कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपने जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने तथा नकारात्मक सोच को बदलने पर बल दिया,उन्होंने बच्चों द्वारा नशे के विरुद्ध शानदार प्रस्तुति की सराहना करते हुए प्रधानाचार्य डॉ.रशिमा राणा,अध्यापक गण तथा छात्र छात्राओं को बधाई दी,इस अवसर पर कार्यवाहक जिला कल्याण अधिकारी सतीश शर्मा ने बच्चों को नशे से दूर रहने की सलाह दी और नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम में टुटू-मजठाई पंचायत के प्रधान,उत्तम कश्यप,उप प्रधान केशपा राम,वार्ड सदस्या कमला,सचिव सुनीता शर्मा तथा स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्षा बबीता राठौड़,सलाहकार कंचन शर्मा तथा समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य डॉ.रशिमा राणा ने अपने संबोधन में मुख्य अतिथि व विशेष अतिथियों,पंचायत के पदाधिकारियों तथा स्कूल प्रबंधन समिति का इस कार्यक्रम में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *