प्रदेश सरकार के ऊपर 1 लाख करोड़ से अधिक का ऋण,1300 करोड़ का और ऋण लिया।

शिमला:भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने बताया कि प्रदेश में प्रधानमंत्री मन की बात का सीधा प्रसारण 7294 बूथों पर सुना गया।उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने यह प्रसारण नहान जिला कार्यालय में सुना।कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के माध्यम से अपने संबोधन में आतंकवाद के खिलाफ़ कड़ा संदेश दिया।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम भारत के लोगों में जो गुस्सा है,वो गुस्सा पूरी दुनिया में है।इस आतंकी हमले के बाद पूरी दुनिया से लगातार संवेदनाएँ आ रही हैं।वैश्विक नेताओं ने मुझे फ़ोन भी किया है,पत्र भी लिखे हैं और संदेश भी भेजे हैं।सभी ने इस जघन्य आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है।उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त की हैं।आतंकवाद के खिलाफ़ हमारी लड़ाई में पूरा विश्व 140 करोड़ भारतीयों के साथ खड़ा है।मैं एक बार फिर पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाता हूँ कि उन्हें न्याय मिलेगा,और न्याय होगा।इस हमले के दोषियों और साजिशकर्ताओं को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाएगी।कटवाल ने प्रदेश सरकार के खिलाफ भी मोर्चा खोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के ऊपर 1 लाख करोड़ से अधिक का ऋण हो गया है।हाल ही में प्रदेश सरकार ने 1300 करोड़ का और ऋण ले लिया है जो कि केवल मात्र प्रदेश में सैलरी और पेंशन को देने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा वैसे तो सैलरी और पेंशन का भुगतान 2000 करोड़ है जिससे साफ दिखता है कि 700 करोड़ की तो अभी भी कमी है।कांग्रेस सरकार में खजाना खाली,सरकार की जेब खाली,मुख्यमंत्री की जेब खाली और यह सरकार केवल खाली खाली सरकार है।यह सरकार जो भी पॉलिसी बनाती है वह पूरी तरह विफल हो जाती है उसमें नुकसान ही होता है और आत्मनिर्भर हिमाचल के आड़ में प्रदेश की जनता के ऊपर महंगाई का ढोल बजा रहे हैं।दालें महंगी,राशन महंगा, पानी महंगा,सीमेंट महंगा,सरिया महंगा और इस सरकार में केवल महंगाई का बोलबाला है।जहां एक तरफ केंद्र सरकार हिमाचल को राहत प्रदान कर रही है वहां हिमाचल की कांग्रेस सरकार जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *