
औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के साथ लगते खड़ीन में एक बंद उद्योग में दोपहर करीब एक बजे अचानक आग लग गई। इससे यहां मशीनें व अन्य सामान जल गया।इस घटना में लाखों रुपए के नुक्सान का अनुमान है।आग लगने से भवन में रखा हुआ सिलैंडर भी फट गया।धुआं उठता देख लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी।सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।बहरहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।बताया जा रहा है कि यह कंपनी काफी समय से बंद पड़ी थी और इसमें टॉप रूफ में कुछ मजदूर रहते हैं।आग लगने के बाद वह समय रहते सुरक्षित स्थान पर आ गए थे।फैक्टरी के बंद भवन में पुरानी मशीनें,गत्ते के बॉक्स,स्विच और वायर पड़ी हुई थीं।गनीमत रही कि आगजनी के इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
