विधायक डॉ जनक राज और विपिन परमार ने भी दी बधाई।

पालमपुर के ननाओं के प्रथम परमार भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग अफसर बने हैं।प्रथम के पिता संजीव परमार भारतीय रेलवे में सीनियर सेक्सन इंजीनियर और माता शिक्षा व्यवसाय और बहन मिनल परमार अंतरराष्ट्रीय कंपनी में सीनियर मैनेजर हैं।प्रथम की प्राथमिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय कारखाना कपूरथला और कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में हुई।कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय के बदौलत उनका चयन खडक़वासला में हुआ और वहां तीन साल के प्रशिक्षण के बाद फाइटर प्लेन उड़ाने की ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद भेजा गया।अब भारतीय वायुसेना में बतौर फ्लाइंग अफसर उनकी नियुक्ति हुई है।प्रथम के गांव पहुंचने पर दादा सूबेदार राय सिंह,उर्मिला देवी,प्रिंसीपल सर्वजीत,दादा चाचा भूपिंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया।प्रथम सैन्य सेवाओं में शामिल परिवार की पांचवीं पीढ़ी हैं।इनके परदादा कैप्टन दयाल परमार ने दूसरे विश्व युद्ध में भाग लिया था।उनके दादा सूबेदार राय सिंह 1965 और 1972 के भारत पाक युद्ध में व श्रीलंका शांति सेना में भाग ले चुके हैं।चाचा कारगिल युद्ध में अग्रिम मोर्चे पर तैनात थे।
