
चंबा जिला के किहार थाना के अंतर्गत एक बीस वर्षीय युवती की मोबाइल ब्लास्ट होने से मौत हो गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किरण देवी आठ दिसम्बर को अपने घर में मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी कि अचानक वह ब्लास्ट हो गया।इसके बाद उसके परिजन उसे उपचार के लिए चंबा हॉस्पिटल लेकर गए,जहां से उसे डॉ.राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा रैफर कर दिया गया।उन्होंने बताया कि युवती खुद बयान देने की हालत में नहीं थी तो अभी तक यह पता नहीं चला कि क्या मोबाइल चार्जिंग पर लगा हुआ था या नहीं।उपचार के दौरान रविवार को युवती की मौत हो गई।पुलिस जांच अधिकारी पोस्टमार्टम के लिए आज डॉ.राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा पहुंचेंगे।
