कांग्रेस की वसूली सरकार में अब हिमाचल में शौचालय टैक्स:अनुराग सिंह ठाकुर।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर हिमाचल से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा शौचालय पर टैक्स लगाने की निंदा करते हुए इसे कांग्रेस की वसूली सरकार का तानाशाही फ़ैसला बताया है।अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की वसूली सरकार ने शौचालय पर टैक्स लगा कर हद ही कर दी है।कांग्रेस राज में हिमाचल देश का पहला ऐसा राज्य बन गया,जहां शौचालय की सीट पर भी टैक्स लग गया।एक तरफ़ पीएम मोदी ने देश भर में 12 करोड़ शौचालय बनवा दिए तो वहीं दूसरी तरफ़ राहुल गांधी के विकास मॉडल में कांग्रेस शौचालय पर टैक्स लगा कर कमाई करने में जुटी है।सुक्खू की सरकार में अब हिमाचली जनता टॉयलेट सीट के हिसाब से टैक्स भरेंगे और इनके नेता उस टैक्स के पैसे से मौज करेंगे।कांग्रेस सरकार के इस अजीबोग़रीब तानाशाही निर्णय से हिमाचल की जनता में रोष है।कांग्रेस राज में हिमाचल की हालत तो ये हो गई है कि आज मुफ़्त बिजली का वादा करके उसपे सेस,मुफ़्त पानी का वादा करके उसपे चार्ज और अब टॉयलेट की सीट पर टैक्स लगाकर वसूली सरकार ने हिमाचल की जनता को छलने का काम किया है।अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा”दो साल की सरकार में कांग्रेस ने हिमाचल को अनगिनत दर्द दिये हैं।इनके झूठ फ़रेब के जाल में फँस कर हिमाचल की माताएं बहनें अभी भी अपने ₹1500 प्रति महीने का इंतजार कर रही हैं।हिमाचल के किसान अभी तक दो रुपए प्रति किलो गोबर और ₹100 प्रति लीटर दूध खरीदे जाने का इंतजार कर रहे हैं।हिमाचल के युवा पांच लाख नौकरियां का इंतजार कर रहे हैं।हिमाचल के परिवार 300 यूनिट फ्री बिजली का इंतजार कर रहे हैं।ना इनके वादे पूरे हुए ना वादे पूरे करने के इनके कोई इरादे हैं।कांग्रेस सरकार आए दिन महंगाई की चक्की में हिमाचल की जनता को पीसने का काम कर रही है।
