नई दिल्ली/हिमाचल प्रदेश:पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने संविधान को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा फैलाए जा रहे झूठ व भ्रम पर बोलते हुए कांग्रेसी नेताओं व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा संविधान के बारे कोई जानकारी ना होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पहले संविधान की भूमिका पढ़नी चाहिए और देश को बताना चहिए कि इसमें क्या लिखा है,उसमें कांग्रेस सरकार के काले कारनामे और संविधान विरोधी करतूतों का वर्णन है जिसके बारे में राहुल गांधी चुप्पी साधे रहते हैं।भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रेस को संबोधित करते हुए संविधान के मुद्दे पर कांग्रेस पर सवाल खड़ा किया है,अनुराग ठाकुर ने का है कि राहुल गांधी और उनकी कांग्रेसी जमात संविधान से अधिक प्रेम दिखा रही है,चलते-फिरते संविधान की कॉपी दिखाने और इसकी झूठी कसमें खाने से सच्चाई नहीं बदल जाएगी। अगर किसी ने संविधान का अपमान किया है तो वो है कांग्रेस और गांधी परिवार है…1975 में आपातकाल लगाकर पूरे विपक्ष को जेल में डाल कर इन्होंने पूरा संविधान ही बदल दिया,संविधान की प्रस्तावना जिसे संविधान की आत्मा कही जाती है इन लोगों ने संविधान को उसकी आत्मा से ही अलग कर दिया था,अनुराग ठाकुर ने बताया की ‘पिछले सत्र में भरे सदन में मैंने राहुल गांधी और इनके नकलची जमात से पूछा था कि क्या उन्हें पता भी है कि संविधान की पुस्तक में कितने पन्ने हैं…अनुराग ठाकुर एक बार फिर सवाल किया कि राहुल गांधी ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा भी है?इसीलिए बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि नकल करने के लिए भी अकल की जरुरत होती है और इन्हे अगर अक्ल होती तो पहले संविधान पढ़ते,अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी को पहले संविधान की भूमिक पढ़नी चाहिए और देश को बताना चाहिए कि इसमें क्या लिखा है,उसमें कांग्रेस सरकार के काले कारनामे और संविधान विरोधी करतूतों का वर्णन है,भूमिका लिखने वाले भारत के सर्वश्रेष्ठ कानून के जानकार थे जिन्होने संविधान को देखा समझा और परखा है,अनुराग ठाकुर ने संविधान की एक प्रति की भूमिका का भी जिक्र किया जिसे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील केके वेणुगोपाल ने लिखा है,उन्होनें बताया कि केके वेणुगोपाल ने लिखा है कि कांग्रेस सरकार न्यायपालिका को धमकाती थी और उसे अंजाम भुगतने की धमकी भी देती थी…जब इलाहाबाद हाइकोर्ट नें इंदिरा गांधी का चुनाव रद्द कर दिया था तो इंदिरा गांधी ने देश पर आपातकाल लागू कर दिया…इंदिरा गांधी ने न्यापालिका को कमजोर करने का कोशिश की,अनुराग ठाकुर ने केके वेणुगोपाल की प्रस्तावना के कुछ अंश भी पढ़े,अनुराग ठाकुर ने संविधान के सातवें संस्करण की भूमिका के उस अंश को भी पढ़ा जिसे वरिष्ठ अधिवक्ता शंकर नाराय़णन ने लिखा है,अनुराग ठाकुर ने कहा कि संविधान देने वाले अंबेडकर को ही कांग्रेस पार्टी ने सत्ता और राजनीति से बाहर करने का काम किया,अंत में अनुराग ठाकुर ने कहा कि संविधान को लहराने से काम नहीं चलेगा इसे पढ़ना भी पड़ेगा,देश पर आपातकाल का काला अध्याय किसी और के द्वारा नहीं कांग्रेस द्वारा ही थोपा गया था,कांग्रेस को पाखंड छोड़ना चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए।अनुराग ठाकुर ने “सवाल किया कि राहुल गांधी ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा भी है?उसमें कांग्रेस सरकार के काले कारनामे और संविधान विरोधी करतूतों का वर्णन है,संविधान की कॉपी लहराने से काम नहीं चलेगा,इसे पढ़ना भी पड़ेगा,देश पर आपातकाल का काला अध्याय देश पर कांग्रेस द्वारा थोपा गया था,आपको पाखंड छोड़ना चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए।”अनुराग ठाकुर ने कहा“गांधी परिवार ने सदा ही देश को गुमराह किया है संविधान की झूठी क़समें खाने से सच्चाई नहीं बदल जायेगी। संविधान का किसी ने अपमान किया है तो वो कांग्रेस पार्टी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *