भाजपा कार्यसमिति के मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा के संगठन एवं कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल झूठ बोलकर दुष्प्रचार करने का कार्य करती हैं।संविधान बदलने पर कांग्रेस पार्टी ने जम कर झूठ भी बोला और दुष्प्रचार भी किया।अग्निवीर योजना को लेकर भी कांग्रेस पार्टी ने जमकर दुष्प्रचार किया।वह योजना युवाओं के लिए है,बेरोजगारी हटाने के लिए है,देश भक्ति जगाने के लिए और एक व्यक्ति को प्रशिक्षित बनाने के लिए है।कांग्रेस केवल और केवल झूठ बोलना जानती है।उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र में बहुमत में है,नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं,पर यह समझ नहीं आ रहा कि कांग्रेस किस बात से खुश हो रही है।यूपीए और एनडीए के दस साल के कार्यकाल की तुलना करें,तो सीटों के मामले में भाजपा और एनडीए कांग्रेस से कहीं ऊपर है।

कांग्रेस को मृगमरीचिका की गंभीर बीमारी

केंद्रीय मंत्री खट्टर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मृगमरीचिका की बीमारी हो गई है।रेगिस्तान में जिस प्रकार से मृग पानी की छाया के पीछे दौड़ता है,उसकी प्रकार से कांग्रेस सत्ता के पीछे दौड़ती है।उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते करते हुए कहा कि लंबे समय बाद कांग्रेस के बालक और कांग्रेस पार्टी को प्रतिपक्ष का दर्जा मिला है।शायद इसी बात से कांग्रेस पार्टी खुश है।इससे पहले 10 साल तक कांग्रेस पार्टी को प्रतिपक्ष का दर्जा भी नहीं मिला था।इस दौरान खट्टर ने कहा कि भाजपा डिजिटल और विजिबल दोनों काम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *