सिरमौर जिला के कालाअंब पुलिस थाना में तैनात लापता हैड कांस्टेबल को पड़ोसी राज्य हरियाणा के नारायणगढ़ क्षेत्र से ढूंढ निकाला है।इसकी पुष्टि मामले की जांच कर रहे स्टेट सीआईडी (क्राइम) के डीआईजी डीके चौधरी ने की है,उन्होंने बताया कि देर शाम नारायणगढ़ क्षेत्र से हैड कांस्टेबल जसवीर को ढूंढ निकाला गया है।मामले में अधिक जानकारी एसपी सिरमौर की तरफ से सांझा की जाएगी। उधर,पूछे जाने पर एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने सिर्फ इतना कहा कि हैड कांस्टेबल जसवीर पूरी तरह से स्वस्थ है,जिसका मेडिकल करवाया जा रहा है।सूचना देने के बाद परिजन भी पहुंच गए हैं।मामले से जुड़ी अधिक जानकारी आज पत्रकारवार्ता में ही दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *