Shimla:लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी भ्रष्टाचार से ओतप्रोत है।बिना कोई अतिरिक्त साधन के दो वर्ष के अंदर 80 लाख से अधिक संपत्ति अर्जित कर लेने के साधन को वह जनता के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पाए हैं।भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता विवेक शर्मा ने शिमला में एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के वर्तमान प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी पर गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि सुल्तानपुरी ने अपने आय और संपत्ति की जानकारी को गलत ढंग से प्रस्तुत किया है।शर्मा ने बताया कि वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान सुल्तानपुरी ने अपने नाम पर केवल एक 1990 मॉडल की मारुति गाड़ी दिखाई थी,जिसकी अनुमानित लागत दस हजार रुपये थी।लेकिन लोकसभा चुनाव के लिए दाखिल किए गए एफिडेविट में उन्होंने एक 45 लाख रुपये की गाड़ी को अपनी संपत्ति में जोड़ा है, जबकि आय का कोई साधन नहीं दिखाया गया।सुल्तानपुरी बताए कि बिना कोई साधन इतनी बड़ी आय एकत्रित करने के लिए खुलजा सिम-सिम का कौन सा पिटारा वह प्रयोग कर रहें है।उन्हांने कहा कि भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले अपने गिरेबान में झांक कर देखे और बताए कि विधानसभा चुनाव के दौरान दिए संपत्ति के बयौरे से लोकसभा चुनाव के आय के शपथ पत्र में इतना बड़ा आंकड़ों का मायाज़ाल क्यों है।प्रवक्ता विवेक शर्मा ने चुनाव आयोग की वेबसाईट पर जानकारी की कॉपी मीडिया में प्रस्तुत करते हुए बताया कि 2022 में सुल्तानपुरी ने अपनी पत्नी के नाम पर केवल 5 लाख रुपये का सोना बताया था,जो अब 2024 में 17 लाख 50 हजार रुपये हो गया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद सुल्तानपुरी की संपत्ति में इतनी वृद्धि कैसे हुई,यह स्पष्ट नहीं है और यह मामला बेहद गंभीर है।शर्मा ने यह भी कहा कि सुल्तानपुरी ने जो लोन लिया है,उसका स्रोत भी स्पष्ट नहीं किया है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के पास नामांकन भरते समय सुल्तानपुरी ने इन संपत्तियों और आय के स्त्रोंतो को पूरी तरह से स्पष्ट नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *