Mandi संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी मंडी के पास दाखिल किया।नामांकन से पहले भाजपा ने पड्डल मैदान से रोड शो निकाला।इसके बाद कंगना रणौत ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।इस दौरान पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल और कंगना की माता भी मौजूद रहीं।नामांकन दाखिल करने के बाद कंगना ने कहा कि आज उनके नामांकन को लेकर पूरे मंडी संसदीय क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है।कंगना ने कहा कि फिल्मी दुनिया में उन्होंने जो नाम कमाया है अब राजनीति में भी उनका यही प्रयास रहेगा कि वह इसमें भी बड़ा नाम कमाएं।उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का मौका मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *