
आनी से भाजपा के पूर्व विधायक किशोरी लाल वीरवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए,ओकओवर में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि किशोरी लाल के कांग्रेस में शामिल होने से आनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।इसके अलावा करसोग में कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्त्ता भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं।मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि कांग्रेस के बिकाऊ एमएलए को टिकट देकर भाजपा में हताशा है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने इन पूर्व विधायकों को टिकट तो दे दिए हैं लेकिन चुनाव में उनको मुंह की खानी पड़ेगी।उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरने से भाजपा के समीकरण बिगड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा ने छात्र राजनीति के बाद राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम कमाया है।उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक किशोरी लाल के कांग्रेस में शामिल होने से आनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।इसके अलावा करसोग में कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्त्ता कांग्रेस में शामिल हुए हैं।वहीं पूर्व विधायक किशोरी लाल ने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ सरकार की नीतियों से खुश होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्त्ता कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए काम करेंगे।
