Himachal Pardesh के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी।शिमला में अपने सरकारी आवास पर होली समारोह के दौरान लोक गीतों पर जयराम ठाकुर ने लोगों के साथ नृत्य भी किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि रंगों के इस त्योहार पर सभी को शुभकामनाएं।यह हम सभी के लिए खुशी की बात है कि हम सभी कड़वाहट को पीछे छोड़कर त्योहार मनाते हैं।जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार स्थिति अलग है,लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार लोकसभा का चुनाव और हिमाचल प्रदेश के उपचुनाव हमारे सामने हैं।हम उसका भी जश्न मनाएंगे।जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की सभी चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है उन सभी को जीत के लिए मेरी शुभकामनाएं,उन्होंने दावा किया कि हम सभी सीटें जीतेंगे।

वंही नाहन में डॉ राजीव बिंदल ने भी पार्टी कार्यकर्ता के साथ होली पर खूब गुलाल उड़ाया,नाहन के रानी झाँसी पार्क में सभी ने मिलकर नाच गाकर रंगों और स्नेह का पर्व मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *