Bilaspur जिले के लुहणू मैदान में सात दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले का शुभारंभ हो गया।मेले का शुभारंभ मंडी क्षेत्र की मंडलायुक्त राखिल काहलों ने किया।उन्होंने रिबन काटकर मेला स्थल पर खूंटा गाढ़ा व बैलों की पूजा की।इससे पहले लक्ष्मी नारयाण मंदिर से पूजा-अर्चना करने के बाद नगर में से ढोल-नगाड़ों व रणसिंगों की ध्वनि के साथ पुलिस व होमगार्ड की टुकड़ियों के नेतृत्व में गोबिन्द सागर के किनारे मेला स्थल लुहणू मैदान तक झांकी निकाली गई।बाद में उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने मुख्यातिथि राखिल काहलों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।राखिल काहलों ने अपने सम्बोधन में कहा कि परंपरा को जीवित रखने,लोगों का मनोरंजन करने,व्यापार को बढ़ावा देने तथा आपसी भाईचारा बढ़ाने में मेले महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।इस परंपरा को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने जिला वासियों व अन्यों को इस मेले की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि मेले में बढ़-चढ़ कर भाग लें और खूब आनंद उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *