
Himachal Pradesh सरकार पर तीन दिन से चल रहा सियासी संकट थमता दिख रहा है।पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के बाद कांग्रेस हाईकमान ने स्पष्ट कर दिया है कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बने रहेंगे।पर्यवेक्षकों ने एलान किया कि हाईकमान ने सुक्खू के नेतृत्व पर भरोसा जताया है और उन्हें क्लीन चिट दे दी है पर्यवेक्षकों के मनाने के बाद विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा भी वापस ले लिया।इसके बाद वह कैबिनेट बैठक में शामिल हुए।उधर,हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दलबदल कानून के तहत बागी छह कांग्रेस विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी है।इसके तुरंत बाद बागी विधायकों ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती भी दे दी है विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने दलबदल कानून के तहत बागी विधायक सुधीर शर्मा,राजेंद्र राणा,रवि ठाकुर,देवेंद्र कुमार भुट्टो,चैतन्य शर्मा और इंद्रदत्त लखनपाल की सदस्यता रद्द करने का एलान किया। व्हिप जारी करने के बावजूद बजट पारित करने के दिन विधानसभा में मौजूद न रहने पर इन पर कार्रवाई की गई है।पठानिया ने कहा कि छह कांग्रेस विधायक जानबूझकर गैरहाजिर रहे।दलबदल कानून के तहत वे ऐसा नहीं कर सकते हैं,इसलिए उनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द करने का फैसला सुनाया गया है।
