केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने लोगों को ठगने का काम किया है और अब लोग चुनावों के समय कांग्रेस को ठेंगा दिखाएंगे।उन्होंने कहा कि चुनावों के पहले जो कांग्रेस ने लोगों से वायदे किए थे,उन वायदों से कांग्रेस चुनावों के बाद मुकर गई है,जिसके चलते कांग्रेस का चेहरा जनता के बीच बेनकाब हो गया है।उन्होंने कहा कि आज लोग विधानसभा चुनावों के समय कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी के उस वीडियो को दिखा रहे हैं,जिसमें उन्होंने 5 लाख सरकारी नौकरियां देने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के मुख्यमंत्री और मंत्री मुकर रहे हैं।अनुराग ठाकुर हमीरपुर में भाजपा मंडल के त्रिदेवों की बैठक में भाग लेने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने बयानों से जनता के बीच हंसी का पात्र बनते हैं।राहुल गांधी आजकल अपने होश खो बैठे हैं और उन्हें यह भी पता नहीं चल रहा है कि वह क्या बयान दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता इस बार चुनावों में कांग्रेस को सबक सिखाएगी और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस इस बार अपना खाता तक नहीं खोल पाएगी।

इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने भाजपा की किसान परिक्रमा यात्रा में भी भाग लिया और ट्रैक्टर चलाकर हमीरपुर में किसान यात्रा की शुरूआत की।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों को सबसे ज्यादा लाभ दिए हैं और मोदी 4 जातियों में एक जाति किसानों को मानते हैं,किसानों को खुशहाल बनाने के लिए मोदी सरकार लगातार प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *