
Shimla:भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ने फलीस्तीन की गाजा पट्टी में हमास और इस्राइल के बीच चल रही लड़ाई की निंदा की है।पार्टी ने शुक्रवार को शिमला उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान राज्य सचिव ओंकार शाद,कुलदीप तंवर,जिला सचिव संजय चौहान ने कहा कि इस्राइल और फ्लीस्तीनी के बीच चल रहे टकराव में अनेकों जानेंं जा चुकी हैं।इस्राइल ने गाजा पट्टी की नाकाबंदी कर दी है और अब हवाई हमलों के साथ जमीनी युद्ध की तैयारी भी कर रहा है।प्रदर्शन में राज्य कमेटी सदस्य फाल्मा चौहान,जगमोहन ठाकुर,राजिंदर चौहान,सत्यवान पुंडीर,राम सिंह,बालक राम,रीना तंवर,अनिल ठाकुर,विनोद बिसरांटा, विजय कौशल,अमित,हिम्मी,रमाकांत मिश्रा,सोनिया,सीना, रमन थारटा,हरीश,सुरजीत,सन्नी सेकटा,संतोष,अंकुश, कमल मौजूद रहे।पार्टी नेताओं ने एक स्वर में युद्ध विराम की मांग उठाई है
