मरे बंदरों को देखकर दो तेंदुए खाली टैंक में कूद गए और टैंक में ही फंस गए।करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू आपरेशन के बाद दोनों को जिंदा बाहर निकाला गया है।इन तेंदुए को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों को भी कड़ी मेहनत करनी पड़ी।ग्रामीणों ने टैंक की दीवारें तोड़ दी।इस मौके पर वन्य प्राणी विभाग की एक टीम भी मौके पर पहुंची थी और दोनों तेंदुए बिना किसी चोट के टैंक से बाहर निकल आए। घटना सोमवार देर शाम की है।जुन्गा के कोहाण में बने एक निजी टैंक में बंदर गिरे हुए थे।इन बंदरों की मौत हो चुकी थी। बंदरों को टैंक में देखकर दो तेंदुए वहां पहुंच गए और कुछ ही देर में टैंक में कूद गए।टैंक में कूदने के बाद स्थानीय लोगों ने तेंदुए देखे और इसकी जानकारी वन्य प्राणी विभाग को दी,साथ ही ग्रामीण खुद भी तेंदुए को बाहर निकालने में जुट गए।करीब 15 फुट गहरे गड्ढे की ऊपरी दीवार को ग्रामीणों ने तोड़ दिया और ऊंचाई कम होने के साथ ही तेंदुए बाहर निकल आए और जंगल की तरफ भाग गए।

द न्यूज क्लिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *