
अखिल भारतीय कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी,राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार सुबह जिला सोलन के साधुपुल स्थित रामलोक मंदिर पहुंचे।इस दौरान उन्होंने रामलोक मंदिर में शीश नवाया और हाल ही में बने नागलोक मंदिर के भी दर्शन किए।इस बीच राहुल गांधी ने स्वामी अमरदेव के साथ सनातन धर्म और रामायण पर विस्तृत चर्चा की है।रामलोक मंदिर के संस्थापक स्वामी अमरदेव ने बताया कि सोमवार तड़के कांग्रेस पार्टी के तीनों नेता राम लोक मंदिर में पहुंचे।हांलाकि उनका यह दौरा गोपनीय रखा गया था।किसी को इनकी सूचना नहीं दी गई थी।इस दौरान राहुल गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वह कुछ देर तक मंदिर परिसर में रुके रहे।रामलोक मंदिर में बने नागलोक के दर्शन के बाद राहुल गांधी अमृतसर के लिए रवाना हो गए जबकि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वापस छरावड़ा के लिए चली गईं।कांग्रेस के तीनों वरिष्ठ नेताओं ने फिर से मंदिर आने की बात कही।राहुल सुबह करीब सवा सात बजे सड़क मार्ग से होते हुए चंडीगढ़ गए।वहां से हवाई यात्रा से अमृतसर गए।उन्होंने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका।
