Shimla:भाजपा ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर आपदा राहत राशि देने में भाई भतीजावाद बरतने का आरोप लगाया है।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि हिमाचल में भारी बरसात से आई आपदा की वजह से जानमाल का काफी नुक्सान हुआ है।आपदा से सैंकड़ों लोग बेघर होने के साथ ही कई लोगों को जान तक से हाथ धोना पड़ा है,ऐसे में प्रदेश की कांग्रेस सरकार लोगों को राहत देने की जगह राजनीतिक बयानबाजी कर रही है,जो इस आपदा की घड़ी में सही नहीं है।राजीव बिंदल ने कहा कि केंद्र से मिले आर्थिक सहयोग के बाद मुख्यमंत्री की तरफ से आभार का एक शब्द नहीं निकला है।आपदा के समय में दिल खुला रखकर आगे बढ़ना चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जिस तरह से व्यवहार कर रही है यह हिमाचल की जनता के साथ छल है।राजीव बिंदल ने कहा कि सड़कों को खोलने में देरी से सेब की फसल बर्बाद हो रही है।आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सेब बहुल क्षेत्रों में हुए नुक्सान का जायजा लेने तक नहीं गए हैं।राजीव बिंदल ने कहा कि आधुनिकता के दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बटन दबाते हैं तो देश के सभी किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि पहुंच जाती है।वहीं कांग्रेस के नेता इस आपदा की घड़ी में प्रभावितों को दी जाने वाली राहत राशि को नकद बांट रहे हैं।उन्होंने सरकार से मांग की है कि यह राशि डीबीटी के माध्यम से व्यक्ति के खाते में सीधी जानी चाहिए।

रिस्टोरेशन,रिहैबिलिटेशन और रिपेयर पर काम करे सरकार”
पत्रकार वार्ता के दौरान डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि सरकार को तीन आर पर काम करना चाहिए रिस्टोरेशन, रिहैबिलिटेशन और रिपेयर।उन्होंने कहा कि अभी तक इन तीनों कार्यों में गति धीमी चल रही है और अगर प्रदेश की जनता को राहत प्रदान करनी है तो इस तीन आर में तेजी लानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *