
हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ.राजीव बिंदल ने प्रदेश पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रदान कर दी है।इसके तहत सांसद डाॅ.सिकंदर कुमार,त्रिलोक कपूर और बिहारी लाल शर्मा को प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।कर्ण नंदा प्रदेश भाजपा के नए मीडिया प्रभारी होंगे जबकि प्यार सिंह,संजय शर्मा,अमित सूद, रजत ठाकुर,विश्व चक्षु,सुदीप महाजन और रमा ठाकुर को प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।इस तरह बिंदल की नई टीम में 9 उपाध्यक्ष,3 महामंत्री,7 सचिव,10 प्रवक्ता, 1 मीडिया प्रभारी व 7 सह-मीडिया प्रभारी होंगे।

“कमलजीत सूद को प्रदेश कोषाध्यक्ष का जिम्मा”
प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर,विधायक पवन काजल व हंसराज,पूर्व मंत्री डाॅ.राजीव सहजल व गोविंद ठाकुर,पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मिधर सूद,पायल वैद्य,संजीव कटवाल और राजीव भारद्वाज को नियुक्ति दी गई है।प्रदेश सचिव के रूप में विधायक विनोद कुमार, विशाल चौहान,डाॅ.संजय ठाकुर,नरेंद्र अत्री,सुमित शर्मा,डेजी ठाकुर और मुनीष चौहान को दायित्व सौंपा गया है जबकि कमलजीत सूद प्रदेश कोषाध्यक्ष होंगे।प्रदेश प्रवक्ता के रूप में राकेश शर्मा,महेंद्र धर्माणी,उमेश शर्मा,बलदेव तोमर, अजय राणा,बलवीर वर्मा,संदीपनी भारद्वाज,विवेक शर्मा, चेतन बरागटा और विनोद ठाकुर को नियुक्ति दी गई है। कार्यालय सचिव पद पर प्रमोद ठाकुर,कार्यालय सह-सचिव किरण बावा और सपना कश्यप को बनाया गया है।
वंदना योगी महिला मोर्चा और तिलक राज युवा मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त।
डाॅ.राजीव बिंदल ने प्रदेश महिला मोर्चा और युवा मोर्चा अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं।इसके तहत वंदना योगी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और तिलक राज प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष होंगे।भाजपा की तरफ से की गई ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
