कुल्लू-मंडी में नुक्सान का जायजा लेकर बिलासपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ परिधि गृह बिलासपुर में पत्रकार वार्ता में कहा कि वर्षा से तबाही के बाद अब नुक्सान की भरपाई व बसाव का कार्य दो बड़ी चुनौतियां हैं।इस कठिन समय में केंद्र सरकार हिमाचल की जनता व प्रदेश सरकार के साथ है।केंद्र सरकार ने नैशनल डिजास्टर रिस्पाॅन्स फंड के तहत 361 करोड़ रुपए की राशि दे दी है जिसमें से 180 करोड़ रुपए की राशि पहली किस्त कुछ समय पूर्व दे दी गई थी व 181 करोड़ की सहायता राशि की दूसरी किस्त शुक्रवार को हिमाचल को दे दी गई है।आगे भी राहत व पुनर्वास के लिए जो भी करना आवश्यक होगा उसे करने के लिए भारत सरकार तैयार है।नुक्सान के जो भी आंकड़े आगे आएंगे उस पर काम किया जाएगा।नड्डा ने कहा कि यह साथ मिलकर कार्य करने के समय है तथा केंद्र व प्रदेश सरकार साथ मिलकर ही इस आपदा से निकल पाने का प्रयास करेंगे।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *