
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तिब्बत के आध्यात्मिक धर्मगुरु,नोबेल शांति पुरस्कार विजेता परम् पावन दलाई लामा से दूरभाष पर बातचीत कर उनके 88वें जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने श्री दलाई लामा के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने कहा कि उनका प्यार,करूणा और क्षमाशीलता का संदेश मानवता के लिए एक बड़ी सीख है।शांति का उनका संदेश तथा अहिंसा,अंतर धार्मिक मेल-मिलाप,सार्वभौमिक उत्तरदायित्व और करूणा के उनके विचार मानव समाज के लिए आज अधिक प्रासंगिक हैं।
