मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का फेसबुक पर फर्जी खाता बनाया गया है।इस मामले में ठग की आईडी डिटेल मांगी गई है।यह मामला मुख्यमंत्री से जुड़ा होने के कारण प्रदेश साइबर क्राइम पुलिस ने संज्ञान लेकर खुद कार्रवाई शुरू की है।इसमें गूगल पे नंबर और पैसे भेजने जैसे संदेश भेजे जा रहे हैं।इस पर डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि मुख्यमंत्री के नाम से फर्जी खाता बनाने के इस मामले में फेसबुक को लिखित पत्र भेजा गया है।इसमें साइबर अपराधी का नाम बताने और फर्जी खाते को ब्लॉक करने के लिए कहा गया है।सीएम ने भी कहा कि पुलिस इस बारे में कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *