
देव भूमि हिमाचल में लोगों की धर्म कर्म और ईश्वर के प्रति कितनी गहरी और अटूट आस्था है इसका अंदाजा आए दिन प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में आयोजित होने वाले देव और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजनों से सहज ही लगाया जा सकता है।देव भूमि में वर्ष भर ऐसे अनेकों धार्मिक आयोजन होते हैं जिसमें स्थानीय लोग भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इसी कड़ी में आगामी 26सितम्बर से शोधी के साथ लगते खुशहाला मन्दिर में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है,नवरात्रों के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में आचार्य प्रेम शर्मा “डुमहैरी”वाले अपनी मधुर वाणी से श्री राम कथा का रसपान कराएंगे।

खुशहाला महावीर मंदिर कमेटी द्धारा आयोजित यह कार्यक्रम 27सितम्बर से 4अक्तूबर तक चलेगा। 26सितम्बर को पुराण स्वागत और कलश स्थापना के साथ इस भव्य आयोजन का आगाज़ होगा।मन्दिर कमेटी ने शिमला और आसपास लगते क्षेत्रों की जनता और सभी राम भत्तों से इस पुनीत और भव्य आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

