
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दशहरे के अवसर पर टूटू में रावण,के पुतले का दहन किया।इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री ने दशहरा पर्व की बधाई देते हुए कहा कि रावण दहन केवल एक परम्परा नहीं बल्कि बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें हमेशा सिखाता है कि चाहे परिस्थितियाँ कैसी भी हों,सत्य और धर्म की ही जीत होती है।उन्होंने इस त्योहार पर सभी के जीवन में सुख,शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

इस दौरान मेला कमेटी ने मुख्यातिथि को तलवार और गदा भेंट कर सम्मानित किया।कैबिनेट मंत्री ने मेला कमेटी को 50 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।
