शिमला:जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में क्रीसैंट स्कूल,टुटू के बाल वैज्ञानिकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।प्रतियोगिता की चार स्पर्धाओं में भाग लेते हुए विद्यार्थियों ने तीन स्पर्धाओं में पुरस्कार हासिल किए।साइंस मॉडल प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कुनाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया।इस उपलब्धि के आधार पर कुनाल का चयन राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के लिए हुआ है।

वहीं,साइंस एक्टिविटी के जूनियर वर्ग में शिवनया ठाकुर ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अगले स्तर के लिए क्वालीफाई किया।अब वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।साइंस क्विज प्रतियोगिता में तनमया और काव्यांश की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।इस प्रकार कुनाल और शिवनया ठाकुर राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में जिला शिमला की टीम का हिस्सा होंगे।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रशासन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों की सराहना की।जिन शिक्षकों ने बच्चों की तैयारी करवाई उनकी भी सराहना की।साथ ही,राज्य स्तर के लिए चयनित विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच,जिज्ञासा और नवाचार की भावना विकसित करने के लिए ऐसे मंच महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत,लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *