पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस आजकल अपनी सरकार के एक-एक दिन गिन रही है।जिस तरीके से सीएम की लगातार दिल्ली दौड़ लग रही है,उससे यह साफ है कि उनके लिए एक-एक दिन बहुत भारी है।उन्होंने कैबिनेट विस्तार पर मुख्यमंत्री द्वारा आलाकमान से चर्चा करने के मुद्दे पर कहा कि अगर आलाकमान से चर्चा करके ही सब कुछ करना था,तो सदन के अंदर ही मंत्री बनाने की घोषणा क्यों की थी?कांग्रेस प्रभारी ने भी पहले स्पष्ट कर दिया है कि कैबिनेट विस्तार से संबंधित कोई भी बात आलाकमान के संज्ञान में नहीं है।मुख्यमंत्री भी बता रहे हैं कि आलाकमान से चर्चा के बाद ही कैबिनेट का विस्तार होगा।दूसरी तरफ जिन नेताओं को उन्होंने मंत्री बनाने का भरोसा दिया है,वे मुख्यमंत्री का पीछा छोडऩे को तैयार नहीं हैं।इस सरकार ने सिर्फ प्रदेश की मातृशक्ति,युवाओं और व्यापारियों को ही नहीं,बल्कि अपने विधायकों और नेताओं को भी ठगा है।प्रदेश के लोगों को सरकार से कोई उम्मीद नहीं है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने पर प्रदेश का विकास डबल इंजन की रफ्तार से होगा।मनाली टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष ने शनिवार रात को मनाली से चंबा पहुंचकर टैक्सी परमिट की समय सीमा 12 से बढ़ाकर 15 वर्ष करने पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया।पालमपुर टैक्सी यूनियन समेत प्रदेश की कई टैक्सी ऑपरेटर यूनियनों ने भी फोन पर जयराम ठाकुर से बात कर उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया।जयराम ठाकुर ने कहा कि इस फैसले से टैक्सी ऑपरेटरों को लाभ होगा।यह हमारे लिए बहुत संतोष की बात है।राज्य सरकार ने इस मामले में अपने दायित्व का निर्वहन नहीं किया और राजनीतिक रूप से सारी जिम्मेदारी केंद्र पर डालती रही। रक्षाबंधन के दिन हमने सभी टैक्सी ऑपरेटर साथियों से वादा किया था कि आप त्योहार घर पर मनाइए।अगर हरियाणा और उत्तराखंड में यह नीति लागू है,तो हिमाचल में भी इसे लागू करवाने के लिए मैं जी-जान लगा दूंगा।उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी भी राज्य सरकार की तरफ से कुछ ऐसी चीजें की जा रही हैं,जो कि ठीक नहीं हैं।सरकार से आग्रह है कि बड़ा दिल दिखाए और इन सबसे बाज़ आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *