भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा.राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शासन व्यवस्था में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर सेवा संकल्प अभियान चलाएगी।हिमाचल प्रदेश में यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक पूरे एक महीने बूथ स्तर तक चलेगा।डा.बिंदल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ऐसे नेता हैं,जिन्होंने सत्ता को सेवा के माध्यम में परिवर्तित किया।गुजरात के मुख्यमंत्री और उसके बाद देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने गरीब,किसान,युवा,महिला और समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा को शासन का केंद्र बनाया,17 सितंबर को शाम सात बजे प्रदेश के लगभग आठ हजार पोलिंग बूथों पर 80 हजार घरों में दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है।प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन के लिए आशीर्वाद का दीप जलाएंगे और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेंगे।भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे।प्रत्येक परिवार तक अभियान का साहित्य पहुंचाया जाएगा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में आए परिवर्तन तथा विकसित भारत के संकल्प पर चर्चा की जाएगी।उन्होंने बताया कि 17 से 20 सितंबर तक चार दिनों में प्रदेश भर में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे।स्कूली विद्यार्थियों के लिए विकसित भारत विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिताएं और वाद-विवाद आयोजित होंगे तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।हर महीने लगभग 200 स्थानों पर स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर धरने-प्रदर्शन किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *