Oplus_131072

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता घनश्याम दास वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।घनश्याम दास वर्मा विधानसभा क्षेत्र शिमला ग्रामीण के थाची गांव के निवासी थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि घनश्याम दास वर्मा का निधन न केवल विधि जगत के लिए बल्कि उन सभी लोगों के लिए भी अपूर्णीय क्षति है,जिन्हें उनके मार्गदर्शन में कार्य करने और उनके व्यक्तित्व को निकट से जानने का अवसर मिला।विधि के क्षेत्र में उनके योगदान के साथ-साथ उनका मार्गदर्शन और बहुमूल्य परामर्श लम्बे समय तक स्मरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री घनश्याम दास वर्मा के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया,न्यायाधीशों,पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह,लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह,तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी,एडवोकेट जनरल अनूप रतन ने भी दिवंगत की आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *