
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।उन्होंने प्रदेशवासियों से राजीव गांधी के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी को‘आधुनिक भारत के निर्माता’के रूप में याद किया जाता है।उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है,जिसका लाभ आज की युवा पीढ़ी व्यापक रूप से उठा रही है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को सद्भावना की शपथ भी दिलाई।इसके पश्चात,मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं सांप्रदायिक सौहार्द की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ.(कर्नल)धनी राम शांडिल,शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर,बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी,उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया,विधायक संजय अवस्थी,सुरेश कुमार एवं हरीश जनारथा,नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान,हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची,हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम,कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर,हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मामलों के सह-प्रभारी विदित चौधरी,प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव विनोद जिंटा एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
