क्रीसैंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुटू के खिलाड़ीयों ने 9 पदक जीतकर बढ़ाया स्कूल का गौरव,6 स्वर्ण सहित कुल 9 पदक हासिल।

इंदिरा गांधी खेल परिसर,शिमला में 15 एवं 16 अगस्त को आयोजित राज्य स्तरीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में क्रीसैंट स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम किए।इनमें 6 स्वर्ण,2 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं।प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा,अनुशासन,तकनीकी दक्षता और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न मुकाबलों में शानदार सफलता हासिल की।खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य डॉ सुभाष चंद ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों के योगदान की भी सराहना की।इन खिलाड़ियों का चयन अब आगामी राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है,जिसमें वे हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।विद्यालय परिवार को विश्वास है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी ये खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *