Oplus_131072

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान टेकरी भीमा काली सेवा समिति और न्यू टुटू व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सामाजिक संस्था इनर व्हील क्लब शिमला विकासनगर और स्वर्णिम भारत समाज कल्याण फाउंडेशन के सदस्यों ने भी इस अभियान के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाई।कार्यक्रम में भाजपा नेता रवि मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता निभाई।इस अवसर पर सभी ने मिलकर प्राचीन हनुमान टेकरी भीमा काली मंदिर परिसर और साथ लगती वन भूमि में बान,देवदार,शमी और अनार सहित विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पौधे रोपित किए साथ ही इन पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।

वृक्षारोपण अभियान में 10 वर्ष से लेकर 80 वर्ष तक की आयु के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मुख्य अतिथि रवि मेहता ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते,बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य का आधार भी हैं।उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर टुटू व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर,न्यू टुटू व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद शर्मा,इनर व्हील क्लब की प्रतिनिधि रितु खन्ना सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर हनुमान टेकरी भीमा काली सेवा समिति के सचिव रंजन भारद्वाज ने सभी अतिथियों,सहयोगी संस्थाओं एवं स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति निकट भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं जनहित से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।

The news click


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *