
शिमला के ऐतिहासिक मॉल रोड पर प्रस्तावित “सेवन वंडर्स”की स्थापना को लेकर महापौर सुरेंद्र चौहान एवं उपमहापौर उमा कौशल से एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मॉल रोड की पहचान उसकी ऐतिहासिक एवं विरासतपूर्ण वास्तुकला से है।ऐसे में “सेवन वंडर्स” जैसी आधुनिक संरचनाएं इस विरासत स्वरूप से मेल नहीं खातीं और शिमला के मूल चरित्र एवं सौंदर्य के साथ सामंजस्य स्थापित नहीं करतीं।

प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि शिमला की ऐतिहासिक पहचान और विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखा जाए तथा मॉल रोड के मूल स्वरूप से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।यदि कोई नई स्थापना की जाए तो वह शिमला के इतिहास,संस्कृति और स्थानीय विरासत को प्रदर्शित करने वाली हो,ताकि शहर की विशिष्ट पहचान और गरिमा बनी रहे।इस मौके पर डॉ किमी सूद,पिंकू,संजीव चौहान,तरुण राणा,योगेन्द्र पुण्डीर और चंद्रशेखर उपस्थित रहे
